01
Jan
बागेश्वर: आगामी 13 जनवरी से लगने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मेला अधिकारी के साथ ही अन्य अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने उत्तरायणी मेले की समुचित तैयारी समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं स्टार नाइट के बारे में विचार विमर्श किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ ही विद्यालयों के बच्चे भी मेले में कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। नगर क्षेत्र के साथ ही मेला स्थल में विशेष सफाई अभियान के साथ ही रंगाई पुताई का कार्य को अंतिम रुप देने पर जोर दिया गया। पारम्परिक संस्कृति एवं यहां की…
