01
Dec
देहरादून(जिला सूचना विभाग)। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित हुआ। जनता दरबार में घरेलू विवाद, भूमि विवाद,सीमांकन,सड़क डामरीकरण,सिंचाई गूल,ऋण माफी,आर्थिक सहायता,भरण-पोषण,रोजगार आदि से जुड़ी कुल 130 शिकायतें दर्ज की गईं। कई मामलों का एडीएम ने मौके पर ही निस्तारण किया,जबकि अन्य प्रकरणों को संबंधित विभागों को त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई के निर्देशों के साथ अग्रसारित किया गया। आमवाला निवासी बुजुर्ग विद्या देवी ने बेटे-बहू द्वारा मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत रखी। इसी तरह शिव कॉलोनी निवासी मंगला ने पति द्वारा घर से निकालने…
