20
Mar
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन समस्याओं का सगुमता से निराकरण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में वृहस्पतिवार को सुदूरवर्ती क्षेत्र त्यूनी में वृहद बहुउदेशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने 173 समस्याएं एवं मांग दर्ज की। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया तथा अन्य समस्याओं का प्राथमिकता एवं समयबद्वता से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। शिविर में 596 से अधिक लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग एवं अन्य प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत करने के साथ ही क्षेत्रवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं…
