उत्तराखंड

कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर धामी सरकार पर साधा निशाना,तीन साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक

कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर धामी सरकार पर साधा निशाना,तीन साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक

  देहरादून।आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजपुर रोड, देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता आयोजित कर धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर तीखा हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए कहा कि "8 साल की नकारा सरकार, नौकरी-नारी पर करे प्रहार, पूरे उत्तराखंड में मची है हाहाकार!" उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संगठन के लोगों ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार किए हैं, चाहे वे आशा कार्यकर्ता हों, आंगनवाड़ी कर्मी हों, या अन्य विभागीय कर्मचारी। सरकार ने उनकी मांगों को अनदेखा कर उन्हें सड़कों पर उतरने…
Read More
डीएम ने मौके पर ही 3 नवीन कक्षा कक्ष निर्माण,  बाउंड्रीवॉल, रसोईघर टाइल को दी स्वीकृति

डीएम ने मौके पर ही 3 नवीन कक्षा कक्ष निर्माण, बाउंड्रीवॉल, रसोईघर टाइल को दी स्वीकृति

देहरादून: सीएम के संकल्प एवं डीएम के धरातल पर निरीक्षण से दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक बढ़ने सुगम जनसुविधा बढ़ने लगी है, जिलाधिकारी दुर्गम क्षेत्र में पगडंडी नाप कर जनमानस की समस्या का समाधान कर रहे हैं। डीएम के निरीक्षण से जंहा धरातल पर समस्या का समाधान हो रहा है वहीं जनमानस को सुगम सुविधा मिल रहीं हैं। इसी कड़ी में अब राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्यूनी को डीएम ने सुविधाओं की सौगत दी है। मौके पर ही 3 नवीन कक्षा कक्ष निर्माण, बाउंड्रीवॉल, रसोईघर टाइल को स्वीकृति मुख्य शिक्षा अधिकारी को एस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश ,…
Read More
प्रदेश सरकार के 3 साल शानदार, ऐतिहासिक और इतिहास निर्माण करने वाले लिए फैसले

प्रदेश सरकार के 3 साल शानदार, ऐतिहासिक और इतिहास निर्माण करने वाले लिए फैसले

देहरादून । पार्टी मुख्यालय में धामी सरकार के सेवा सुशासन के 3 वर्ष पूर्ण होने पर आज से पत्रकार वार्ता श्रृंखला का आगाज हुआ है। जिसके क्रम में प्रदेश प्रवक्ता  सुरेश जोशी ने अपने संबोधन में बताया, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश की जनता से जो भी वादे किए, वे सभी पूरे किए गए हैं। उसमें हमारी प्राथमिकता राज्य की डेमोग्राफी एवं उसके देवभूमि स्वरूप को बरकरार रखने की है। उसी दिशा में उतराखंड की बागडोर संभाल रहे युवा राज्य के युवा सीएम ने समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून और सख्त भू कानून जैसे…
Read More
राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होंगे बहुद्देशीय शिविर…

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होंगे बहुद्देशीय शिविर…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 22 मार्च से 25 मार्च तक सभी जिला मुख्यालयों में और 24 मार्च से 30 मार्च तक विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर बहुद्देशीय शिविरों का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाए। जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं का लोगों को लाभ दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आयोजनों में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को शामिल…
Read More
2 मई से शुरू होगी बाबा केदार की यात्रा, डीएम ने तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश  …

2 मई से शुरू होगी बाबा केदार की यात्रा, डीएम ने तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश …

रुद्रप्रयाग। इस वर्ष 2 मई 2025 से शुरू होने जा रही विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केदारनाथ यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) को…
Read More
दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी में लगा जिलाधिकारी का जनता दरबार,लोगों को मिला जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी में लगा जिलाधिकारी का जनता दरबार,लोगों को मिला जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देहरादून, 21 मार्च 2025 (सू.वि.)। जिलाधिकारी सविन बसंल ने दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी का भ्रमण कर वहां आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में भाग लिया। इस शिविर में उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया। बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे और विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया। दिव्यांग पिता-पुत्र को प्रमाण पत्र एवं पेंशन सुनीर निवासी दिव्यांग 50 प्रतिशत दिव्यांग जगतराम (पिता) और सुमित (पुत्र) दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं पेंशन के लिए लंबे समय से भटक रहे थे। डीएम के संज्ञान में मामला आते ही तत्काल…
Read More
प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवंर्द्धन के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश

प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवंर्द्धन के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सिंचाई, लघु सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवंर्द्धन के लिए वृहद स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन और समृद्धि का आधार जल है, इसलिए जल संचय और जलधाराओं, गाड़-गदेरों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएं। शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल संचय के लिए मिलकर कार्य करें मुख्यमंत्री ने सिंचाई, लघु सिंचाई विभाग और नगर निगमों को शहरी क्षेत्र में वर्षा जल संचय के लिए मिलकर कार्य करने…
Read More
100-दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत एम्स, ऋषिकेश में सम्मेलन का आयोजन

100-दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत एम्स, ऋषिकेश में सम्मेलन का आयोजन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के 100-दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत एम्स, ऋषिकेश के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग कोर कमेटी एनटीईपी, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में क्षय रोग विषय पर सम्मेलन (CME) का आयोजन किया गया । जिसमें विशेषज्ञों ने बीमारी के कारण, लक्षण एवं आधुनिक उपचार पद्धति पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के मेडिकल कॉलेज भवन में आयोजित चिकित्सकीय सम्मेलन में कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । इस अवसर पर आयोजन समिति की सदस्य आचार्य( डॉ.) रूचि दुआ ने बताया कि सीएमई में निदेशक मेडिकल…
Read More
Chardham Yatra : उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब से खुलेंगे मंदिरों के कपाट

Chardham Yatra : उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब से खुलेंगे मंदिरों के कपाट

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। पर्यटन विकास परिषद ने धामों के साथ श्री हेमकुंड साहिब के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। विभाग ने पहली बार आधार प्रमाणित रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है। इससे हर श्रद्धालु का पूरा ब्योरा अपडेट रहेगा। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आगामी 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके चलते बुधवार शाम से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए। वेबसाइट व मोबाइल ऐप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था है। रजिस्ट्रेशन के बाद धामों…
Read More
कांग्रेस ने की मेरा वोट मेरा अधिकार कार्यक्रम की समीक्षा,वरिष्ठ नेताओं सहित सभी विधायक रहे उपस्थित

कांग्रेस ने की मेरा वोट मेरा अधिकार कार्यक्रम की समीक्षा,वरिष्ठ नेताओं सहित सभी विधायक रहे उपस्थित

  देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेस विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे "मेरा वोट मेरा अधिकार" अभियान की समीक्षा की गई और आगामी छह महीनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने जानकारी दी कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में दो बड़ी रैलियों का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए जनता को…
Read More