22
Dec
देहरादून (सूचना विभाग)। सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत विकासखंड डोईवाला के राजकीय इंटर कॉलेज दुधली में सोमवार को एसडीएम अपर्णा ढौडियाल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक बृजभूषण गौरोला, प्रमुख क्षेत्र पंचायत डोईवाला, जिला अध्यक्ष भाजपा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी कुल 53 समस्याएं एसडीएम के समक्ष रखी। इनमें से 15 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के…
