उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी…

मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को किशनपुर, देहरादून स्थित पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी में पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
Read More
धामी सरकार लाई उत्तराखंड में टेलीमेडिसिन क्रांति, डॉ. आर. राजेश कुमार को प्रतिष्ठित सम्मान…

धामी सरकार लाई उत्तराखंड में टेलीमेडिसिन क्रांति, डॉ. आर. राजेश कुमार को प्रतिष्ठित सम्मान…

देहरादून: प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से सुदूर गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यह प्रयास टेलीमेडिसिन से ही संभव हो पाएं हैं। हैदराबाद में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित कार्यक्रम में सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की धूम रही। इस कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को समर्पित है।…
Read More
पाकिस्तान को पीटकर भारत सेमीफाइनल में… किंग कोहली ने पड़ोसी मुल्क को बाहर का रास्ता दिखाया

पाकिस्तान को पीटकर भारत सेमीफाइनल में… किंग कोहली ने पड़ोसी मुल्क को बाहर का रास्ता दिखाया

भारत ने पाकिस्तान को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रोहित ब्रिगेड ने दुबई में खेले गए अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। पाकिस्तान की ओर से रखे गए 242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 42.3 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन बनाए। टीम इंडिया की जीत में विराट कोहली ने अहम रोल निभाया। विराट कोहली ने चौका लगाते हुए न केवल भारत को जीत दिलाई, बल्कि 51वां वनडे शतक भी पूरा किया। श्रेयस अय्यर ने कोहली का भरपूर साथ निभाया। उन्होंने 67 गेंदों में…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने महासू मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया…

मुख्यमंत्री धामी ने महासू मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को महासू मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने जौनसार बावर की संस्कृति पर आधारित विभिन्न लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वयं भी हारूल तांदी लोकनृत्य किया। उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विरासत के साथ विकास को आगे बढ़ा रही है। एक ओर जहां मंदिर परिसर का भव्य निर्माण कार्य कर हम विकास करेंगे वहीं इससे हमारी देवभूमि की विरासत भी संरक्षित होगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी…
Read More
मुख्यमंत्री ने हनोल की स्थित महासू महाराज की पूजा अर्चना, प्रदेश में खुशहाली की कामना की…

मुख्यमंत्री ने हनोल की स्थित महासू महाराज की पूजा अर्चना, प्रदेश में खुशहाली की कामना की…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हनोल स्थित विश्व प्रसिद्ध महासू महाराज एवं बाशिक महाराज महेंद्रथ में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली तरक्की एवं प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर का भ्रमण किया एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामवासियों से महासू महाराज मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण के संबध में भी सुझाव लिए। उन्होंने कहा स्थानीय जनता की भावनाओं के अनुरूप ही मंदिर का पुनर्विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महासू मंदिर परिसर में महासू महाराज, पवासी महाराज, बशीक महाराज के…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री की मन की बात का 119वां संस्करण सुना…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री की मन की बात का 119वां संस्करण सुना…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जगतगुरू आश्रम, हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 119वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूरे देश वासियों को एक नई प्रेरणा देता है। मन की बात से सभी में नया प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन होता है। देश के सामूहिक प्रयासों, युवा सपनों और नागरिकों की आकांक्षाओं की बात को प्रधानमंत्री सबसे साझा कर, बेहतर कार्यों के लिए देशवासियों को प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के…
Read More
यूपी ने दिल्ली से लिया हार का बदला, दर्ज की टूर्नामेंट में पहली जीत…

यूपी ने दिल्ली से लिया हार का बदला, दर्ज की टूर्नामेंट में पहली जीत…

बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने चिनेले हेनरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.3 ओवर में 144 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। क्रांति गौड़ और ग्रेस हैरिस की घातक गेंदबाजी की बदौलत यूपी वॉरियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 33 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में पहली जीत दर्ज की। शनिवार को बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने चिनेले…
Read More
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चित काल के स्थगित,10 विधेयक हुए पारित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चित काल के स्थगित,10 विधेयक हुए पारित

  उत्तराखंड,देहरादून। शनिवार को सत्र के पांचवें दिन राज्य का 1,01,175.33 करोड़ रुपये का बजट ध्वनिमत से पारित किया गया। विपक्ष ने नौ मदों में बजट कटौती के प्रस्ताव रखे, जिन्हें अस्वीकार कर दिया गया। इस दिन असरकारी दिवस होने के कारण प्रश्नकाल नहीं हुआ। कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत विपक्ष ने शिक्षा, वन और सड़क से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। सुबह से ही सदन की कार्यवाही शुरू हो गई थी। भोजनावकाश से पहले नियम-58 के तहत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मदवार बजट प्रस्ताव पेश किए। विपक्ष ने नौ मदों में बजट…
Read More
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने बजट सत्र की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बजट सत्र की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बजट सत्र की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए, इसके संपन्न होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह सत्र विकसित उत्तराखंड के दस्तावेज और प्रदेश भू संपदा और स्वरूप को संरक्षित करने वाले विधेयक पारित होने के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह सत्र समावेशी, सतत विकास, समरसता आधारित बजट के साथ सशक्त भू कानून पारित होने के लिए भी जाना जाएगा। उन्होंने नमो और ज्ञान के सिद्धांत पर आधारित बजट पारित करने के लिए धामी सरकार समेत समूचे सदन का आभार व्यक्त किया है। नवाचार, आत्मनिर्भर, महान विरासत…
Read More
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ विरोधी बयान से उत्तराखंड में आक्रोश

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ विरोधी बयान से उत्तराखंड में आक्रोश

  उत्तराखंड,देहरादून। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन से ही कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बीच तनातनी जारी थी। इसके बाद मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ी समुदाय को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से पूरे उत्तराखंड में गहरा आक्रोश फैल गया। कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला जलाकर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। इसी क्रम में रायपुर नथुवावाला क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष सुनील थपलियाल के नेतृत्व में गुज़रो वाली चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री की…
Read More