25
Feb
जखोली रुद्रप्रयाग: विकासखंड जखोलि के अंतर्गत ग्राम देवल में आदमखोर गुलदार ने महिला पर जानलेवा हमला कर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना के संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग कल्याणी ने अवगत कराया कि रुद्रप्रयाग वनप्रभाग के दक्षिण रेंज के अंतर्गत 25 फरवरी 2025 को ग्राम देवल में आतंकी गुलदार द्वारा सर्वेश्वरी देवी पत्नी श्री इंद्रदत्त को हमला कर मृत कर दिया गया। उप वन क्षेत्राधिकारी किशोर चंद्र नैनवाल ने बताया कि गुलदार के हमले में महिला की मौत हुई है, जब तक गुलदार को निष्क्रिय किया जाता है तब तक ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत…
