05
Mar
बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में बुधवार को जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) की बैठक हुई। डीएम में गंगा की सहायक नदियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश अधिकारियों को दिए। गंगा की सहायक नदियों और उनमें गिरने वाले नालों को साफ व स्वच्छ रखने के लिए वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। तथा यह सुनिश्चित किया गया कि नदियों में कोई कचरा या गंदगी न जाए। जिलाधिकारी ने ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। समस्त नगर निकायों में डोर टू डोर कूड़े कलेक्शन…
