उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी को विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों ने राखी बाँधी

मुख्यमंत्री धामी को विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों ने राखी बाँधी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समस्त 95 विकासखंडो में शुभारम्भ एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा रक्षाबन्धन पर्व हेतु लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी को विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों ने राखी बाँधी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित महिला स्वयं सहायता समूहों को रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्वरोजगार, महिला स्वावलंबन, स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्प में किये जा कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री श्री धामी…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां किया कार्यक्रम में प्रतिभाग, कहा- सेवा सबसे बड़ा धर्म

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां किया कार्यक्रम में प्रतिभाग, कहा- सेवा सबसे बड़ा धर्म

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला में 50वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने भक्ति को जन जन तक पहुँचाया है। उनकी वाणी में अद्भुत शक्ति थी और दृष्टि में भगवान बुद्ध के समान असीम करुणा थी। पूज्य सतगुरु ने समाज को जोड़ने का काम किया। उन्होंने जीवन भर यही सिखाया कि सेवा…
Read More
प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत वे अपनी पूरी टीम के साथ लगातार ग्राउंड ज़ीरो पर रहें। अतिवृष्टि के कारण सड़कों के बाधित होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र सुचारु किया जाए। पेयजल और विद्युत की लाइनें क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में यथाशीघ्र व्यवस्थाएं सुचारु की जाएं। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण संपर्क मार्ग बाधित होने की स्थिति में लोगों के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां…
Read More
प्रेम नगर में नदी के बीच फंसी तीन जिंदगियों को जिला प्रशासन ने किया रेस्क्यू।

प्रेम नगर में नदी के बीच फंसी तीन जिंदगियों को जिला प्रशासन ने किया रेस्क्यू।

देहरादून( जिला सूचना विभाग)। जनपद में मूसलाधार बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के चलते सोमावार को प्रेम नगर में तीन लोग नदी़ के बीच फंस गए। जिन्हें जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार को प्रेम नगर में नदी उफान पर आ गई। इस बीच तीन लोग नदी के बीचो बीच फंस गए। पुलिस कंट्रोल रूम ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को ठाकुरपुर प्रेम नगर के पास 03 लोगों के नदी के बीच फंसे होने की सूचना दी गई। इस पर जिला प्रशासन ने त्वरित…
Read More
मूसलाधार बारिश से शहर में जलभराव, जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर किया समाधान

मूसलाधार बारिश से शहर में जलभराव, जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर किया समाधान

देहरादून। जनपद में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ और शहर के कई मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) ने तुरंत कार्रवाई कर जल निकासी सुनिश्चित की। बारिश के चलते माता मंदिर रोड तिराहा, प्रिंस चौक, जोगीवाला लेन नंबर-4 और आईटीबीपी रोड पर जलभराव की शिकायतें प्राप्त हुईं। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) श्री के.के. मिश्रा ने बताया कि माता मंदिर रोड तिराहा पर नगर निगम ने पानी की निकासी की, जबकि प्रिंस चौक और जोगीवाला क्षेत्र में स्मार्ट सिटी टीम ने हाई-प्रेशर डी-वाटरिंग पंप की मदद से निकासी…
Read More
एम्स ऋषिकेश में अंगदान माह एवं अंगदान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

एम्स ऋषिकेश में अंगदान माह एवं अंगदान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

एम्स ऋषिकेश में अंगदान माह एवं अंगदान दिवस के अवसर पर जागरूकता और प्रेरणा से परिपूर्ण विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें वॉकथन दौड़ व गोष्ठियों आदि के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया गया। रविवार को मोहन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एम्स ऋषिकेश में अंगदान माह एवं 15वें भारतीय अंगदान दिवस को संकल्पबद्ध भाव से मनाया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की पहल “अंगदान – जीवन संजीवनी अभियान” के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:00 बजे वॉकथन दौड़ से हुआ। संस्थान…
Read More
उत्तराखंड में अब जिला पंचायत अध्यक्ष चुुनाव की तैयारी, बीजेपी-कांग्रेस ने कसी कमर

उत्तराखंड में अब जिला पंचायत अध्यक्ष चुुनाव की तैयारी, बीजेपी-कांग्रेस ने कसी कमर

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस की अभी एक और परीक्षा बाकी है। जिला पंचायत अध्यक्ष हो या फिर ब्लॉक प्रमुख दोनों का ही चुनाव सिंगल ट्रांसफरेबल वोट के माध्यम से होता है, जिस तरह से देश के राष्ट्रपति को चुना जाता है, अगर आसान शब्दों में कहे तो जिला पंचायत अध्यक्ष या ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जनता नहीं करती है, बल्कि चुने हुए जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य करते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव वही लड़ सकता है, जो पहले से ही चुनाव जीतकर जिला आया है, फिर बाकी सदस्य एक…
Read More
यमुनोत्री के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर

यमुनोत्री के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में और सीएमओ बी.एस रावत के निर्देशन में बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी के आपदा प्रभावित क्षेत्र कुपड़ा, कुंसाला व त्रिखली में क्लस्टर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यमुनोत्री में स्यानाचट्टी-कुपड़ा-कुंसाला मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से ग्राम कुपड़ा, कंसाला व त्रिखली में निवासरत स्थानीय लोगों का आवागमन सुचारू किए जाने हेतु प्रशासन द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी है। बाधित आवागमन के कारण स्थानीय नागरिकों विशेषकर महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं उपलब्ध करने हेतु रविवार को उक्त गांवों में क्लस्टर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान सर्वप्रथम मेडिकल टीम…
Read More
मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई के रूप में मातृशक्ति की सेवा में सीएम धामी

मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई के रूप में मातृशक्ति की सेवा में सीएम धामी

देहरादून: सीएम धामी ने कहा कि वे एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई के रूप में माताओं-बहनों की सेवा में उपस्थित हैं। उन्होंने अपील की कि प्रदेश की किसी भी बहन-बेटी को कभी भी कोई परेशानी हो तो वो सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में संपर्क करें, मुख्यमंत्री का प्रयास रहेगा कि वे स्वयं माताओं व बहनों की परेशानी का संज्ञान लेकर उसका निस्तारण कर एक भाई होने का कर्तव्य निभा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में वृद्धि के लिए जल्द ही ’’जल सखी योजना’’ शुरू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीण…
Read More
पेयजल से जुड़े 07 विभागों के सक्षम अधिकारी, 20 अप्रैल से 24×7 कंट्रोल रूम में तैनात

पेयजल से जुड़े 07 विभागों के सक्षम अधिकारी, 20 अप्रैल से 24×7 कंट्रोल रूम में तैनात

देहरादून। सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन प्रोएक्टिव मोड में सक्रियता से समस्याओं का निदान करने में जुटा है। विगत 14 अप्रैल से लेकर अब तक कंट्रोल रूम को पेयजल की 251 शिकायतें मिली है, जिसमें से 247 शिकायतों का समाधान कर लिया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के सीजन में भी जल संकट, जल की कमी और समस्या का प्रोएक्टिव मोड में निस्तारण जारी रखे। हर दिन हर घर तक निर्बाध रूप से जलापूर्ति की…
Read More