11
Apr
देहरादून (जिला सूचना विभाग)। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जानकारी दी है कि बाल विकास विभाग, जनपद देहरादून द्वारा विकास खंड चकराता में दिव्यांगजनों का सर्वे कार्य प्रथम चरण में निर्धारित प्रारूप पर किया जाएगा। यह कार्य मा. मुख्यमंत्री द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस (3 दिसंबर 2024) के अवसर पर की गई उस घोषणा के अंतर्गत है, जिसमें राज्य के सभी दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए जाने की बात कही गई थी। सर्वे में उन व्यक्तियों को भी शामिल किया जाएगा जो प्रथम दृष्टया दिव्यांग प्रतीत होते हैं, परंतु जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र या आधार कार्ड अभी तक नहीं बना है।…
