02
Jun
जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने सोमवार को सुदूरवर्ती ब्लाक मोरी का दौरा किया। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल की उपस्थिति में बैनोल गांव में सतलुज जल विद्युत परियोजना लिमिटेड से प्रभावित गांवों के परिवारों की समस्याएं सुनीं। परियोजना के तहत धरातल पर हुए निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीणों के साथ चर्चा हुई। तथा नए निर्माण कार्य जो यहां के सामुदायिक आवश्यकताओं को पूर्ण करते हो उन पर विचार विमर्श किया गया। अवस्थापना सिंचाई खंड के कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने कमेटी गठित कर जांच करने के निर्देश एसडीएम पुरोला को दिए। जिलाधिकारी ने…
