04
Jun
एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुभव और टीम वर्क की कौशलता की यह एक मिसाल है। एक साल से अधिक समय से फीडिंग पाईप से भोजन ग्रहण कर रही जो महिला अपनी बीमारी को नियति मानकर जीवन की आस खोने लगी थी, डाॅक्टरों की टीम ने सर्जरी द्वारा उसकी नयी आहार नली बना दी। आम लोगों की तरह मुंह से भोजन शुरू हुआ तो मानों महिला का जीवन वापस लौट आया। सर्जरी के बाद महिला अब आम लोगों की तरह भोजन ग्रहण कर रही है और अपने घर पर रहते हुए पूरी तरह स्वस्थ है। एसिड युक्त टाॅयलेट क्लीनर पेट…
