26
Sep
उत्तराखंड। युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी की शव यात्रा निकालकर उनके पुतले का दहन किया। कार्यक्रम के दौरान महामहिम राज्यपाल से कृषि मंत्री गणेश जोशी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी उठाई गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए। मोहित मेहता के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता गणेश जोशी की शव यात्रा लेकर असली हाॉल चौक की ओर बढ़े, जहां उन्होंने गणेश जोशी के पुतले को जलाया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव…
