15
Feb
देहरादून से केदारनाथ तक के लिए हेली टिकट की बुकिंग के नाम पर पुणे के परिवार से सात लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने जाखन निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीलता विजय निवासी पुणे ने पुलिस को तहरीर में बताया कि पिछले साल मई में उन्होंने परिवार संग केदारनाथ यात्रा के लिए देहरादून से हेली सेवा की टिकट बुक करवाई थी। भावना हिमालयन नाम से ट्रैवल कंपनी चलाने वाले अनुराग निवासी जाखन ने यह बुकिंग की। अनुराग ने सात लाख रुपये एडवांस ले लिए। पुणे का…
