17
Feb
महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ स्मृति मंधाना की टीम ने 8 विकेट के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम आखिरी ओवर में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहैम के तीन-तीन विकेट और किम गार्थ व एकता बिष्ट के दो-दो विकेट इसमें शामिल रहे। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि उनके अलावा सिर्फ सारा ब्राइस (23) ही 20 रन के आंकड़े को छू…
