22
Apr
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 30 अप्रैल को कांग्रेस एक विशाल ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन करने जा रही है। यह रैली केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की संविधान विरोधी नीतियों और जनविरोधी रवैए के खिलाफ जनजागरूकता और विरोध का माध्यम बनेगी। इस रैली के आयोजन की योजना आज प्रदेश कांग्रेस की उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में बनाई गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने की। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया, जबकि सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल समेत पार्टी के…
