22
Oct
उत्तराखंड ,देहरादून। राज्य के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायती राज निर्देशालय में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान कहा है कि पंचायतों को 29 विषयों के हस्तांतरण के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है और इस प्रक्रिया को 31 जनवरी 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15वें वित्त आयोग की धनराशि के 'कर-अनुपात' में कटौती होनी चाहिए।पंचायतों की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई न हो।…
