Jagriti Gusain

213 Posts
मां शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुए शारदीय नवरात्रे

मां शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुए शारदीय नवरात्रे

  उत्तराखंड, देहरादून। आज से शारदीय नवरात्रि का पर्व आरंभ हो गया है, जिसे नारी शक्ति का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि देवी दुर्गा की पूजा का सर्वोत्तम समय है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है, और हर स्वरूप की विशेष महिमा होती है। आदि शक्ति जगदम्बा के प्रत्येक स्वरूप से भक्तों की विभिन्न इच्छाएं पूरी होती हैं। मां शैलपुत्री पूजा मंत्र देवी शैलपुत्र्यै नमः॥ वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नमः। वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्।। बीज मंत्र: "या देवी सर्वभूतेषु…
Read More
संयुक्त नागरिक संगठन ने गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

संयुक्त नागरिक संगठन ने गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

  देहरादून। गांधी जयंती के अवसर पर  संयुक्त नागरिक संगठन के बैनर तले स्वतंत्रता सेनानी परिजनों, पूर्व सैन्य अधिकारियों,सेवानिवृत्त राज्य सरकार के अधिकारियों, पर्यावरण प्रेमियों ने गांधी पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां गांधी जी के नमक सत्याग्रह आंदोलन के प्रतीक दून के खराखेत से लाए गए पवित्र जल कलश को गांधी जी की प्रतिमा पर अर्पित करने के बाद, संयुक्त नागरिक संगठन के प्रेरणास्त्रोत पद्यश्री कल्याण सिंह रावत मैती ने कहा आजादी के संघर्ष में खाराखेत का महत्वपूर्ण स्थान है।जहां देशभक्तों ने खारे पानी से नमक बनाकर अंग्रेजी कानून…
Read More
56 सालों बाद शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचेगा थराली के कोलपूड़ी गांव

56 सालों बाद शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचेगा थराली के कोलपूड़ी गांव

उत्तराखंड (विशेष संवाददाता)। वर्ष 1968 में हिमांचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे की पहाड़ियों के बीच हुए विमान हादसें में लापता हुए लोगो में से 4 जवानो के शव भारतीय सेना के सर्चिंग दल को बर्फ के अंदर से बरामद हुए हैं।जिनमें से आगामी गुरुवार को चमोली ज़िले के थराली विकासखंड स्थित कोलपुड़ी गाँव निवासी शहीद नारायण सिंह का पार्थिव शरीर भी उनके परिजनों को शहीद के अंतिम दर्शनो के लिए 56 सालों बाद उनके घर पहुंचाया जाएगा।जहाँ सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट पर शहीद नारायण सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। विदित हो कि भारतीय वायुसेना का…
Read More
जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल कोरोनेशन समिति की बैठक में,मदवार प्राप्त बजट का समुचित उपयोग न होने पर जताई नाराजगी

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल कोरोनेशन समिति की बैठक में,मदवार प्राप्त बजट का समुचित उपयोग न होने पर जताई नाराजगी

देहरादून(जिला सूचना कार्यालय) जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने  जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) समिति की बैठक लेते हुए चिकित्सालय को मदवार प्राप्त बजट एवं चिकित्सालय में अवस्थित समस्त सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की तथा बजट प्रबन्ध में पायी गई खामियों को दूर करने के लिए निदेशक दिए।बजट होने के बावजूद भी व्यय का निर्णय न किये जाने पर हैरानगी जताई। मौके पर ही किया बजट की समस्या का समाधान कर एक-एक प्रभाग एवं चिकित्सक की जरूरत पूरी। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश  सभी चिकित्सालया में जांच हेतु लैब्स, मरीजों के लिए साफ बैड, आवश्यक दवाई, लाईट एवं चिकित्सक की उपस्थिति रहे अनिवार्य।…
Read More
भू-कानून संघर्ष समन्वय समिति ने ऋषिकेश में निकाली महारैली, हजारों की संख्या में सम्मिलित हुए उत्तराखंडी

भू-कानून संघर्ष समन्वय समिति ने ऋषिकेश में निकाली महारैली, हजारों की संख्या में सम्मिलित हुए उत्तराखंडी

उत्तराखंड, ऋषिकेश। आज रविवार को ऋषिकेश में मूल निवास और भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की ओर से स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और आम जनता शामिल हुई, इस दौरान उन्होंने सरकार से मूल निवास और सशक्त भू-कानून की मांग की, साथ ही प्रदेश में बढ़ते नशे के अपराध को खत्म करने की अपील भी की। महारैली आईडीपीएल से त्रिवेणीघाट तक निकाली गई। समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने बताया कि समिति लंबे समय से प्रदेश में सशक्त भू-कानून और मूल निवास की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि सशक्त भू-कानून के अभाव…
Read More
सीपीएम ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सीपीएम ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मलिन बस्तियों के नियमितीकरण, एलिवेटेड रोड, खराब सड़कों और कानून व्यवस्था को लेकर मुख्य रूप से मांग उठाई गई है। देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कानून व्यवस्था, महिलाओं के उत्पीड़न पर रोक, नशाखोरी पर नियंत्रण, मलिन बस्तियों का नियमितीकरण, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लिए वेंडर ज़ोन बनाने, सड़कों और सीवरेज की स्थिति में सुधार, जलभराव की समस्या का समाधान, स्वास्थ्य और खाद्य व्यवस्था में सुधार, और बिंदाल-रिस्पना नदी पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के कारण विस्थापन के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया गया है। ज्ञापन में 2016 के जनआंदोलन और…
Read More
स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करना सौभाग्य की बात – अरविंद सिंह ह्यांकी

स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करना सौभाग्य की बात – अरविंद सिंह ह्यांकी

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की छठी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी ने सभी कार्मिकों को संबोधित किया। उन्होंने योजना से जुड़े मानवीय पहलुओं पर जोर देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करते समय हमें सेवा का अवसर एक सौभाग्य के रूप में लेना चाहिए। अरविंद सिंह ह्यांकी ने कहा कि आयुष्मान योजना की सफलता के लिए जन जागरूकता और सहभागिता अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लाभार्थियों को यह समझना चाहिए कि निशुल्क उपचार के लिए खर्च होने वाला पैसा सरकार का नहीं, बल्कि…
Read More

गुरूद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए गंभीर नहीं है केन्द्र तथा राज्य सरकार- राष्ट्रवादी स्वाभिमानी सिख मोर्चा केन्द्र

देहरादून।  चखुवाला स्थित कार्यालय में राष्ट्रवादी स्वाभिमानी सिख मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गई , जिसमें वक्ताओं ने श्री गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी को लेकर ना तो केंद्र सरकार और ना ही राज्य सरकार के गंभीर होने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों सरकारें सिखों के इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लटकाना चाहती हैं,जिसे लेकर सिख समाज में बड़ा आक्रोश है। मोर्चा के संयोजक कुलदीप सिंह ललकार ने कहा कि समय रहते सरकार को अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। लेकिन इस गंभीर मुद्दे पर अब तक सरकारों के ढुलमुल रवैया का ही परिणाम है कि सिख संगत…
Read More
आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी करने वाले अस्पतालों पर कड़ी नजर – राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण

आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी करने वाले अस्पतालों पर कड़ी नजर – राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण

उत्तराखंड, देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी  ने आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी करने वाले अस्पतालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य एंटी फ्रॉड यूनिट ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है, जिससे धोखाधड़ी करने वाले अस्पतालों पर नजर रखी जा रही है ।मरीज से इलाज से पहले और बाद मे फीडबैक लिया जाएगा धोखाधड़ी तथा लापरवाही करने वालों को परिणाम भुगतने होंगे। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने राज्य एंटी फ्रॉड यूनिट को अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑडिट को और भी सावधानीपूर्वक व गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने…
Read More
भगवान के भोग प्रसाद को पवित्रता के साथ बनाया जाए – सतपाल महाराज

भगवान के भोग प्रसाद को पवित्रता के साथ बनाया जाए – सतपाल महाराज

उत्तराखंड देहरादून। उत्तरप्रदेश के त्र्यंबकेश्वर में भगवान के भोग (प्रसाद)  में मिलावट पर  प्रदेश के धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मिलावटी वस्तुएं धार्मिक उत्सव तक नहीं पहुंचनी चाहिएं। नासिक उत्तर प्रदेश के त्र्यंबकेश्वर मंदिर के यज्ञ के पास मिलावटी प्रसाद अस्वीकार्य है। यह समस्या हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ है। उत्तराखंड में जहां-जहां भी भगवान का भोग बनता है, हमने उसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।  प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री, सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के त्र्यंबकेश्वर मंदिर के यज्ञ के पास मिलावटी प्रसाद अस्वीकार्य…
Read More