23
Jan
देहरादून। आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सर्वप्रथम जम्मू कश्मीर के डोडा में सैन्य वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हताहत हुए जवानों की शहादत पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में जनता के आक्रोष को देखते हुए आनन-फानन में सीबीआई जांच की आधी-अधूरी घोषणा तो की है परन्तु इस घोषणा का हश्र भी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की घोषणा जैसा हो रहा है। इन दोनों मामलों में सीबीआई की तरफ से अभी…