10
Feb
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी 'गुरूजी' के नेतृत्व में रायपुर और डोईवाला विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व आम जनता ने जिला अधिकारी देहरादून के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया। इस ज्ञापन में रायपुर विधानसभा और डोईवाला विधानसभा के कुछ प्रमुख क्षेत्रों—रांझावाला, नथुवावाला, नकरौंदा, बालावाला, तुनवाला, मियांवाला, रायपुर, सौडासरोली, भोपालपानी, कालीमाटी, बढासी, हर्रावाला एवं कुआंवाला को फ्रीज जोन से मुक्त करने की मांग की गई। फ्रीज जोन घोषित होने के बाद भी कोई महायोजना नहीं बनी गौरतलब है कि 22 मार्च 2023 को विधानसभा परिसर एवं राजकीय कार्यालय भवनों के निर्माण के लिए इस क्षेत्र…
