admin

2643 Posts
पुनाड़ गदेरे पर निर्माणाधीन पार्किंग गिरी, दो मजदूर घायल…

पुनाड़ गदेरे पर निर्माणाधीन पार्किंग गिरी, दो मजदूर घायल…

रुद्रप्रयाग: आज दोपहर लगभग 1:43 बजे सूचना प्राप्त हुई कि रुद्रप्रयाग के न्यू बस अड्डे के समीप पुनाड़ गदेरे पर निर्माणाधीन पार्किंग, जिसे सिंचाई खंड द्वारा बनाया जा रहा था, अचानक ढह गई। इस हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घायलों में शामिल हैं: अफसर आलम (पुत्र मोहम्मद हुसैन), उम्र 40 वर्ष, निवासी मुशल नगर, किशनगंज (बिहार)। विकास (पुत्र विनोद), उम्र 22 वर्ष, निवासी बालेकी, यूसुफपुर, हरिद्वार। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की…

मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड निवास नई दिल्ली में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के गांधी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी 1994 के राज्य आंदोलन के सूत्रधार रहे। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये उनकी संकल्पनाओं एवं राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि स्व. बडोनी जी की जयन्ती का अवसर हमें…
Read More
अपर सचिव सी. रविशंकर ने गंगोत्री मार्ग पर शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अपर सचिव सी. रविशंकर ने गंगोत्री मार्ग पर शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तरकाशी। अपर सचिव सी. रविशंकर ने आज गंगोत्री मार्ग पर शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी हिदायतें दी हैं। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करना राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकता है। गंगा जी के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुजनों को हर्षिल क्षेत्र के मनोरम नैसर्गिक सौंदर्य के साथ ही बर्फबारी और तप्तकुंड के गर्मपानी के अनूठे अहसास से रूबरू होने का सुअवसर भी मिलता है, जो शीतकालीन यात्रा का विशेष आकर्षण है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सहूलियतों का…
Read More
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों के लिए अधिसूचना जारी…

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों के लिए अधिसूचना जारी…

उत्तराखंड,देहरादून। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय में नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित कर नगर निकाय चुनाव की विधिवत घोषणा कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने उत्तराखंड राज्य के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद एवं 46 नगर पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु निर्धारित कार्यक्रम जारी किया। राज्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 27 दिसंबर, 2024 से प्राप्त किए जा सकेंगे, नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 24 है। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्रों की जांच…
Read More
मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक वर्ष पूर्ण करने पर बधाई दी…

मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक वर्ष पूर्ण करने पर बधाई दी…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ संजय ड्राइव, सागर, मध्य प्रदेश में आयोजित लाखा बंजारा लेक रिजुवनेशन एण्ड लेक फ्रन्ट डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी सरकार को एक वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे मध्य प्रदेश की पवित्र भूमि में जन्म लेकर प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने वाले भारत रत्न, स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को कोटि-कोटि नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा लाखा बंजारा झील के पुनर्निर्माण के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित…
Read More
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इस दिन होंगे निकाय चुनाव, अधिसूचना जारी…

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इस दिन होंगे निकाय चुनाव, अधिसूचना जारी…

उत्तराखंड निकाय चुनाव की राज्य चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। राज्य में निकाय चुनाव 23 जनवरी को होंगे जबकि परिणाम 25 जनवरी को घोषित किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की तिथि 27 दिसम्बर से 30 दिसंबर 2024 तक है। 31 दिसम्बर से 1 जनवरी 2025 तक पत्रों की जांच की जायेगी। नाम वापसी तिथि दो जनवरी 2025 है निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि 3 जनवरी 2025 रहेगी। यानि 3 जनवरी को चुनाव चिन्ह मिल जाएगा। इसके बाद 23 जनवरी को पूरे उत्तराखंड में मतदान किया जाएगा और 25 जनवरी को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।…
Read More
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को जनसंपर्क के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया…

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को जनसंपर्क के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया…

ऋषिकेश: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को संचार रणनीतियों में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रतिष्ठित “जनसंपर्क के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. विश्नोई ने निगम की इस उपलब्धि पर कहा कि “टीएचडीसी हमेशा अपनी ब्रांड इमेज और संचार रणनीतियों को बढ़ाने में सक्रिय रहता है। हमारे ब्रांडिंग के प्रयास राष्ट्र को 24X7 किफायती बिजली उपलब्ध कराने के मिशन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए सार्वजनिक क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह पुरस्कार प्रगति और नवाचार के प्रति हमारे समर्पण का ही…
Read More
मुख्य सचिव ने राज्य में गोबर धन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों की जिम्मेदारी तय की…

मुख्य सचिव ने राज्य में गोबर धन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों की जिम्मेदारी तय की…

देहरादून: राज्य में ग्रामीण रोजगार एवं किसानों की आय को बढ़ावा देने के साथ ही स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित करने को लेकर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने भारत सरकार की अम्ब्रेला स्कीम गोबर धन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पेयजल, पशुपालन, उरेडा, डेयरी, कृषि विभाग को जिम्मेदारी तय करते हुए कार्य योजना पर समन्वयित प्रयासों से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सीएस श्रीमती राधा रतूडी ने पेयजल विभाग को गोबर धन योजना के सफल संचालन के लिए प्रभावी कार्ययोजना के अध्ययन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डेयरी विकास विभाग के तहत प्रस्तावित बायोगैस योजनाओं के समयबद्धता एवं…
Read More
भाजपा राजनीतिक लाभ लेने के लिए लाई अध्यादेश – नवीन जोशी

भाजपा राजनीतिक लाभ लेने के लिए लाई अध्यादेश – नवीन जोशी

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने आज राजपुर विधानसभा के वार्ड 14 में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बस्तियों के मुद्दे पर केवल चुनावी लाभ लेने के लिए तीन साल का अस्थायी अध्यादेश लाया है। उन्होंने इसे जनता को गुमराह करने और चुनावी फायदे के लिए बनाई गई एक रणनीति करार दिया। जोशी ने कहा कि भाजपा की नीतियों में दूरदृष्टि और स्थायित्व की कमी है। अगर भाजपा की मंशा सही होती, तो वह स्थायी कानून बनाकर बस्तियों को नियमित करती और वहां रहने वाले…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीमती पद्मिनी कोल्हापुरे ने शिष्टाचार भेंट की…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीमती पद्मिनी कोल्हापुरे ने शिष्टाचार भेंट की…

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बड़े फिल्म शूटिंग डेस्टीनेशन के तौर पर उभर रहा है। देशभर से फिल्म निर्माता उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए आ रहें हैं। यहां फिल्मांकन की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार, इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड की नई फिल्म नीति, राज्य में फिल्मों को बढ़ावा दे रही है। बॉलीवुड के साथ ही स्थानीय बोली भाषाओं पर आधारित फिल्मों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। देवभूमि में आने वाला हर कोई यहां का बेहतर अनुभव लेकर जा रहा है। मुख्यमंत्री…
Read More