02
Jan
देहरादून, (जि.सू.का)। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में धारा 166, 167, 154, और 157 के तहत लंबित वादों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसीलों में लंबित मामलों का समयबद्ध और गंभीरता से निपटारा सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी उपजिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसीलों में वादों के निस्तारण की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट हर सप्ताह प्रस्तुत करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जहां संबंधित व्यक्ति उपलब्ध नहीं है, वहां समाचार पत्रों के माध्यम से तामिली कराई जाए और वादों का निस्तारण प्रभावी तरीके से किया जाए। एक माह की समय…
