20
Jan
रुद्रप्रयाग। जनपद के ऊखीमठ तहसील के देवर गांव की होनहार बेटी अंजली ने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय रेड रन मैराथन में 10 किलोमीटर दौड़ में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। इस मैराथन का आयोजन राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा एचआईवी नियंत्रण और जागरूकता के लिए किया गया था। ये आयोजन 18 जनवरी को गोवा में आयोजित किया गया था।देश के 26 राज्यों के प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्रीपद येसीनाइक ने इस आयोजन का शुभारंभ किया।अंजली के पिता भरत सिंह…
