मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Share on Social Media

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक ही स्थान पर संकलित किए जाने से आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी सरलता एवं सहजता से प्राप्त हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि पुस्तक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के साथ-साथ स्वरोजगार, कौशल विकास, शिक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विभाग निरंतर नवाचार करें तथा शासनादेशों को भी आमजन की समझ के अनुरूप सरल एवं सहज भाषा में जारी किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों एवं कानूनों ने देश के विकास को मजबूत आधार प्रदान किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप सड़क, रेल, हवाई संपर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित हुई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की कार्यशैली से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और प्रति व्यक्ति आय में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, महक क्रांति योजना, एरोमा वैली, मिशन एप्पल सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के माध्यम से युवाओं एवं महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित कर रही है।

इस अवसर पर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक कुमार ने बताया कि ‘मेरी योजना’ पुस्तक का ऑडियो संस्करण आकाशवाणी एवं अन्य रेडियो स्टेशनों के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अब तक पुस्तक के चार संस्करण प्रकाशित किए जा चुके हैं तथा इसका डिजिटल संस्करण भी उपलब्ध कराया गया है।

कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *