मसूरी रोड के संवेदनशील क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, 24 घंटे निगरानी के निर्देश

Share on Social Media


देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मसूरी रोड के पानीवाला बैंड, ग्लोगी सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वर्षाकाल में भूस्खलन, मलबा आने और सड़क बाधित होने की स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थलों का तकनीकी परीक्षण कर दीर्घकालिक समाधान के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क, पहाड़ी ढलानों और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही नालियों एवं पुलियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ मसूरी रोड पर 24 घंटे निगरानी रखने तथा भूस्खलन अथवा मलबा आने पर जेसीबी, पोकलैंड, डंपर सहित आवश्यक मशीनरी तत्काल उपलब्ध कराकर मार्ग खोलने के निर्देश दिए।

जिला अधिकारी ने जिला आपदा कंट्रोल रूम सहित तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने तथा राजस्व टीमों को नियमित क्षेत्र भ्रमण के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से भारी बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों एवं नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद सहित लोक निर्माण विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *