मसूरी गोलीकांड के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि,प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया नमन

Share on Social Media


देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय देहरादून में मसूरी गोलीकांड की बरसी पर कांग्रेसजनों ने राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान 2 सितंबर 1994 को शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी  सुरेन्द्र शर्मा एवं मनोज यादव भी उपस्थित रहे।

शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का सपना आंदोलनकारियों के संघर्ष और शहादत के कारण साकार हुआ। शहीद आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का जनमानस उनके महान बलिदान को सदैव नमन करता रहेगा तथा राज्यवासी उनके ऋणी रहेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, अश्विनी बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *