23
Sep
देहरादून। चखुवाला स्थित कार्यालय में राष्ट्रवादी स्वाभिमानी सिख मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गई , जिसमें वक्ताओं ने श्री गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी को लेकर ना तो केंद्र सरकार और ना ही राज्य सरकार के गंभीर होने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों सरकारें सिखों के इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लटकाना चाहती हैं,जिसे लेकर सिख समाज में बड़ा आक्रोश है। मोर्चा के संयोजक कुलदीप सिंह ललकार ने कहा कि समय रहते सरकार को अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। लेकिन इस गंभीर मुद्दे पर अब तक सरकारों के ढुलमुल रवैया का ही परिणाम है कि सिख संगत…