28
Aug
देहरादू: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में अमर उजाला डिजिटल ऑफिस का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अमर उजाला समूह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया आज की बदलती दुनिया में त्वरित, सटीक और व्यापक सूचना प्रसारण का प्रभावी माध्यम बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से राज्य और देश की जनता तक सही एवं सकारात्मक समाचार पहुँचाना लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमर उजाला डिजिटल प्लेटफॉर्म राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक और…
