22
Sep
आज सोमवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जिला सभागार नई टिहरी में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण की बैठक ली। उन्होंने जनपद क्षेत्रान्तर्गत सभी एसडीएम को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार विशेष गहन संशोधन एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यक्तिगत समय देकर कार्य करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु 2003 एवं 2025 की नामावली का मिलान कर चार श्रेणी में कार्य किया जाना है। बीएलओ द्वारा वर्ष 2025 की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची से मतदाताओं को श्रेणी ए, बी, सी और डी में चिन्ह्ति करना…
