उत्तराखंड

एम्स के विशिष्ट समारोहों में बजेगी आर्मी बैंड धुन

एम्स के विशिष्ट समारोहों में बजेगी आर्मी बैंड धुन

एम्स के सिक्योरिटी गार्ड अब अपनी नियमित ड्यूटी करने के अलावा पाइप बैंड की शानदार धुन भी बजाते नजर आएंगे। हांलाकि बैंड द्वारा जोश और मनोबल बढ़ाने वाली देशभक्ति की यह मधुर धुन किसी विशिष्ट अतिथि के आगमन या राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर ही सुनने को मिलेगी। हाल ही में 15 अगस्त को संस्थान की अपनी बैंड टोली इसका कुशल प्रदर्शन कर चुकी है। टोली में शामिल सभी पाइपर और ड्रमर उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिक हैं और वर्तमान में एम्स के सुरक्षा विभाग में तैनात हैं। राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर एम्स ऋषिकेश अब स्वयं का आर्मी बैंड उपयोग…
Read More
10वीं पास-ITI वालों के लिए रेलवे में 2800+ वैकेंसी, कोई एग्जाम नहीं, आवेदन शुरू

10वीं पास-ITI वालों के लिए रेलवे में 2800+ वैकेंसी, कोई एग्जाम नहीं, आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे में शामिल होने का सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) 2800 से ज्यादा वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। रेलवे में कुल 2865 रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू दरअसल, रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) पश्चिम-मध्य रेलवे (WCR) 10वीं पास युवाओं की भर्ती करने जा रहा है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से अप्रेंटिस पदों पर कुल 2865 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवदेन प्रक्रिया 30 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। योग्य…
Read More
रसोई से मंडी तक हाहाकार: टमाटर-प्याज़-आलू पर मौसम की मार

रसोई से मंडी तक हाहाकार: टमाटर-प्याज़-आलू पर मौसम की मार

आज़ादपुर मंडी की तंग गलियों में कदम रखते ही आपको सब्ज़ियों की गंध और गहमागहमी का शोर सुनाई देगा। ठेलेवाले दाम लगाते हैं, खरीदार झुंझलाते हैं—“भाई, ये टमाटर इतना महंगा क्यों?” दुकानदार कंधे उचकाता है, “साहब, बारिश ने सब चौपट कर दिया, माल ही नहीं आ रहा।” यानी दामों के पीछे की असली कहानी कहीं खेतों में है, जहाँ जलवायु संकट अब सबसे बड़ा सौदागर बन बैठा है। 2023 का टमाटर झटका हिमाचल और कर्नाटक—ये दोनों राज्य गर्मियों और बरसात में दिल्ली की थालियों को टमाटर सप्लाई करते हैं। लेकिन 2023 में यहाँ या तो बेमौसम बारिश हुई या फिर…
Read More
तीन दिनों के लिए रेड एवं ऑरेंज एलर्ट सीएम ने कहा-एलर्ट रहें अधिकारी, 11 जिलों में अवकाश घोषित

तीन दिनों के लिए रेड एवं ऑरेंज एलर्ट सीएम ने कहा-एलर्ट रहें अधिकारी, 11 जिलों में अवकाश घोषित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों के लिए प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए जारी रेड तथा ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए शासन तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने तथा 24×7 अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण राज्य के सामने लगातार चुनौतियां बनी हुई हैं और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए समुचित कदम उठाए जाएं। भूस्खलन के दृष्टिगत मार्गों में विशेष…
Read More
कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों लोग पार्टी में शामिल

कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों लोग पार्टी में शामिल

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष (संगठन एवं प्रशासन) सूर्यकान्त धस्माना और महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी की उपस्थिति में दर्जनों लोगों ने भाजपा एवं अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित इस सदस्यता ग्रहण समारोह की अध्यक्षता अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने की। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं करन माहरा के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का…
Read More
डीएम प्रशांत आर्य ने धराली, हर्षिल स्यानाचट्टी प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों की जानकारी दी

डीएम प्रशांत आर्य ने धराली, हर्षिल स्यानाचट्टी प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों की जानकारी दी

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रदेश में आपदा प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेते राहत कार्यों,पुनर्वास और पुनःर्स्थापना कार्यों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उत्तरकाशी की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने धराली, हर्षिल स्यानाचट्टी प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत, पुनर्वास और पुनःर्स्थापना कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि स्यानाचट्टी में बनी अस्थायी झील के मुहाने में जमा मलबा हटाने और चौड़ीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी में दुबारा मलबा जमा हो रहा है।…
Read More
सीएम घोषणा के अनुरूप प्रभावित क्षेत्रों में वितरित किये राहत राशि के चेक

सीएम घोषणा के अनुरूप प्रभावित क्षेत्रों में वितरित किये राहत राशि के चेक

जनपद पौड़ी गढ़वाल में आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषित राहत राशि बाँट दी गयी है। प्रभावितों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इसे संकट की घड़ी में बड़ी राहत बताया है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने 26 अगस्त की शाम को घोषणा की थी कि धराली और थराली के अतिरिक्त पौड़ी में भी आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त आवासीय भवनों के स्वामियों तथा मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें से एक हिस्सा एसडीआरएफ मद से तथा शेष राशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष…
Read More
उत्तराखंड का मौसम: देहरादून, सहित पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड का मौसम: देहरादून, सहित पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में अगले एक दो दिनों के लिए बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त को पांच जिलों में जिसमें देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य जिलों में व उधमसिंह नगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह एक सितम्बर को भी राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 1 सितम्बर के लिए देहरादून नैनीताल बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में मॉनसून सीजन में काफी नुकसान…
Read More
अवैध अतिक्रमण पर थम नहीं रहा जिला प्रशासन का प्रहार; दो स्थानों पर अतिक्रमण ध्वस्त

अवैध अतिक्रमण पर थम नहीं रहा जिला प्रशासन का प्रहार; दो स्थानों पर अतिक्रमण ध्वस्त

सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त; जिला प्रशासन का अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार निरंतर जारी; नेहरूग्राम; एनआईवीएच में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई मजार ध्वस्त देहरादून: जिलाप्रशासन देहरादून ने नेहरू ग्राम में सिंचाई विभाग की भूमि तथा राजपुर रोड में एनआईवीएच में अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को हटा दिया गया है। नेहरू ग्राम में सिंचाई विभाग की नहर किनारे तथा एनआईवीएच भूमि पर अवैध निर्माण कर बनाई गई मजार को आज ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन को दोनों ही स्थानों पर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बनी होने की शिकायत प्राप्त हो रही थीं। इन…
Read More
चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं यात्रा को सुगम सुरक्षित संचालित कराने को लेकर बैठक

चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं यात्रा को सुगम सुरक्षित संचालित कराने को लेकर बैठक

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को मानसून सीजन के बाद चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं यात्रा को सुगम सुरक्षित रूप से संचालित कराने को लेकर होटल,टैक्सी,मैक्सी और बस यूनियन के संचालकों के साथ बैठक की। जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गतिमान मानसून सीजन में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ था। जिसे यातायात के लिए खोल दिया गया है। वहीं यमुनोत्री नेशनल हाइवे अनेक स्थानों पर अवरुद्ध हुआ है जिसे सुचारू करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मौसम पूर्वानुमान एवं अलर्ट को देखते हुए…
Read More