20
Sep
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में भारत को 43 रनों से जीत लिया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है। तीसरा वनडे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें कंगारू टीम ने पहले खेलते हुए 412 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में पूरी भारतीय टीम 369 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए इस मैच में स्मृति मंधाना ने 125 रनों की शतकीय पारी खेली, लेकिन अपनी टीम की जीत सुनिश्चित नहीं कर पाईं। 413 रनों के लक्ष्य का पीछा…
