06
Oct
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन सेवा संकल्प और सुशासन की भावना को मूर्त रूप देते हुए देहरादून जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी के समक्ष भूमि विवाद, कब्जा, सिंचाई गूल, बिजली बिल माफी, आपदा क्षति, मुआवजा, घरेलू हिंसा और आर्थिक सहायता जैसी 121 शिकायतें रखी गईं। इनमें से अधिकांश मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की हर समस्या को गंभीरता से लेते…
