16
Oct
देहरादून(जिला सूचना विभाग)। मानवता और संवेदनशील प्रशासन की मिसाल पेश करते हुए, जिला प्रशासन देहरादून के हस्तक्षेप से विधवा शोभा रावत को बड़ी राहत मिली है। आईसीआईसीआई बैंक ने उनके घर के कागज़ात वापस लौटा दिए हैं और 5 लाख रुपये के बकाया ऋण को केवल 10 हजार रुपये में सेटल कर “नो ड्यूज” प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है। विगत माह शोभा रावत अपने शत-प्रतिशत दिव्यांग बेटे और बेटी के साथ जिलाधिकारी सविन बंसल से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने बताया था कि वर्ष 2024 में उनके पति का निधन हो गया था, जिसके बाद उन पर 17 लाख…
