07
Nov
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में परिषदीय परीक्षा-2026 के परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण हेतु जनपदीय समिति की बैठक संपन्न हुयी। बैठक में परिषदीय परीक्षा 2026 हेतु जनपद में कुल 69 विद्यालयों में परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये, वही वर्ष 2026 की परीक्षा हेतु 04 संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों को प्रस्तावित किया गया है। इसके अतिरिक्त 62 विद्यालयों को छात्र संख्या मानक पूर्ण न होने अथवा निकट परीक्षा केन्द्र स्थित होने के कारण परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया गया है। बैठक में प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 की परिषदीय परीक्षा में हाईस्कूल स्तर…
