उत्तराखंड

पुराने न्यायालय परिसर में रैन बसेरा के विरोध में आंदोलित अधिवक्ताओं के धरने को कांग्रेस का समर्थन – गणेश गोदियाल

पुराने न्यायालय परिसर में रैन बसेरा के विरोध में आंदोलित अधिवक्ताओं के धरने को कांग्रेस का समर्थन – गणेश गोदियाल

 देहरादून। पुराने न्यायालय परिसर में प्रस्तावित रैन बसेरा के विरोध में चर रहे अधिवक्ताओं के आन्दोलन को आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्वयं उपस्थित होकर समर्थ दिया। इस मौक़े पर अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए गोदियाल ने कहा कि बड़ी विडम्बना है कि सरकार कोर्ट परिसर के बीचो बीसी रेन बसेरा बनाने की बात कर रही है ये बात कुछ हज़म नहीं हो रही है कि केंद्र की एजेंसियों को पूरे देहरादून में रेन बसेरा के लिए कोर्ट के दो परिसरों के बीच की ही जगह मिली, सरकार को ये समझ नहीं है कि कल जब नई पीढ़ी…
Read More
एम्स ऋषिकेश के केन्द्रीय पुस्तकालय में बुद्धवार को तीन दिवसीय मेडिकल पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया

एम्स ऋषिकेश के केन्द्रीय पुस्तकालय में बुद्धवार को तीन दिवसीय मेडिकल पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया

एम्स ऋषिकेश के केन्द्रीय पुस्तकालय में बुद्धवार को तीन दिवसीय मेडिकल पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। छात्रों को उच्च गुणवत्ता की पुस्तकें उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रदर्शनी में चिकिसा शिक्षा, नर्सिंग, पैरामेडिकल और स्वास्थ्य विज्ञान से संबन्धित उच्च गुणवत्ता की पुस्तकें प्रदर्शित की गयीं। मेडिकल, नर्सिंग व पैरामेडिकल के छात्रों के लाभार्थ नवीनतम पाठ्यपुस्तकें, मानक संदर्भ पुस्तकें और स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु विभिन्न नवीनतम पुस्तकें उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश के केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का बुद्धवार को शुभारम्भ हो गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू…
Read More
केंद्र ने उत्तराखंड को खनन के क्षेत्रों में सुधार कार्यो पर फिर दिया ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि ,खनन सुधार में राज्य नंबर-1 पर

केंद्र ने उत्तराखंड को खनन के क्षेत्रों में सुधार कार्यो पर फिर दिया ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि ,खनन सुधार में राज्य नंबर-1 पर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते उत्तराखंड एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी प्रोत्साहन राशि हासिल करने में सफल रहा है। केंद्र के खान मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना (SASCI) के तहत उत्तराखंड को माइनर मिनरल्स रिफॉर्म्स मैं 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। इससे पहले भी माह अक्टूबर 2025 मैं राज्य को एसएमआरआई रैंकिंग मैं दूसरा स्थान प्राप्त होने पर 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है। इस प्रकार खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट सुधारों और बेहतर नीतियों…
Read More
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भागीरथी इको सेंसेटिव जोन निगरानी समिति की बैठक आयोजित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भागीरथी इको सेंसेटिव जोन निगरानी समिति की बैठक आयोजित

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में भागीरथी इको सेंसेटिव जोन निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि इको सेंसेटिव जोन की परिधि में तत्काल सुरक्षात्मक और उपचारात्मक कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग और संबंधित विभागों और एजेंसियों को नदी से सटे क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने गैर कृषि और कमर्शियल गतिविधियों की अनुमतियों के संबंध में जिलाधिकारी उत्तरकाशी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संबंध में संबंधित जोनल मास्टर प्लान, पर्यावरण और जैव विविधता से जुड़े…
Read More
मैक्स अस्पताल, देहरादून, ने विश्व सीओपीडी दिवस पर जागरूकता फैलाई

मैक्स अस्पताल, देहरादून, ने विश्व सीओपीडी दिवस पर जागरूकता फैलाई

देहरादून, नवंबर 19, 2025: विश्व सीओपीडी दिवस के अवसर पर, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून, ने आज लोगों को क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के बारे में शिक्षित करने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया। सीओपीडी (COPD) एक गंभीर लेकिन रोकी जा सकने वाली फेफड़ों की बीमारी है, जिसमें सांस लेने में दिक्कत होती है और जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। इस वर्ष का विषय, “साँस लेना ही जीवन है – समय रहते कदम उठाएँ”, सीओपीडी की प्रभावी रोकथाम और प्रबंधन के लिए शीघ्र निदान, समय पर…
Read More
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धरनास्थल पर पहुँचकर उपनल कर्मचारियों के आन्दोलन को दिया समर्थन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धरनास्थल पर पहुँचकर उपनल कर्मचारियों के आन्दोलन को दिया समर्थन

देहरादून। परेड ग्राउंड में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 9वें दिन भी जारी रही। राज्यभर से पहुंचे कर्मचारी नियमितीकरण सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे हुए हैं। अब तक सरकार और कर्मचारियों के बीच किसी ठोस समाधान पर सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज पहली बार धरना स्थल पहुँचे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल प्रदर्शनस्थल पर आना नहीं बल्कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। माँगों पर प्रगति न होने के कारण वे स्वयं कर्मचारियों के बीच पहुंचे और समर्थन व्यक्त किया। धरनास्थल पर…
Read More
कपकोट में तहसील दिवस: 49 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, आपदा क्षेत्र की विकास योजनाओं पर कड़े निर्देश

कपकोट में तहसील दिवस: 49 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, आपदा क्षेत्र की विकास योजनाओं पर कड़े निर्देश

बागेश्वर : तहसील कपकोट में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। कुल 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान हेतु अग्रसारित किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत के समाधान में देरी न हो तथा सभी विभाग नियमित रूप से शिकायत पंजी संधारित कर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। तहसील दिवस न मुख्यत: स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत, कनेक्टिविटी, जलापूर्ति, ब्रिज, भूमि प्रबंधन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कपकोट आपदा-प्रभावित क्षेत्र है,…
Read More
शीतकालीन चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा,मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

शीतकालीन चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा,मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

उत्तरकाशी: शीतकालीन चारधाम यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ ही मंदिर समिति एवं होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि शीतकालीन यात्रा जिले की आर्थिकी और पर्यटन संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण है,इसलिए यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करना सभी विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने शीतकालीन चारधाम यात्रा प्रमुख पड़ावों पर स्वच्छ पेयजल,शौचालय,विद्युत आपूर्ति,पार्किंग तथा चिकित्सा सहायता जैसी मूलभूत सुविधाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कड़ाके…
Read More
नेत्रदान जनजागरूकता में अभूतपूर्व उपलब्धि

नेत्रदान जनजागरूकता में अभूतपूर्व उपलब्धि

एम्स, ऋषिकेश के अमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग से उत्तराखंड में नेत्रदान जनजागरूकता तथा मानव सेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों के सामूहिक प्रयास के परिणामस्वरूप अब तक 1174 नेत्रदाता परिवारों द्वारा कॉर्निया (नेत्र पुतली) दान किए गए, जिनसे 880 जरूरतमंद व्यक्तियों को पुनः नेत्रज्योति प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि प्रदेश में नेत्रदान अभियान को नई दिशा और गति प्रदान कर रही है। एम्स, ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सहयोगी संस्थाओं और स्वयंसेवकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।…
Read More
सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान निर्देश दिये कि राज्य में दुर्घटना प्रभावित लोगों को आयुष्मान योजना के अलावा अन्य अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार के लिए परिवहन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाया जाए। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उन्होंने और प्रभावी प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चौकिंग की जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि वाहन ओवरलोडिंग न हो। यातायात के नियमों…
Read More