16
Oct
उत्तराखंड, देहरादून। विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पर्यटन विकास परिषद और दून बेकर्स एसोसिएशन द्वारा निर्मित सिकदर बेकरी उत्पादों की शृंखला का अनावरण किया। इस शृंखला में सिकदर केक, पेस्ट्री और कुकीज शामिल हैं, जो हिमालयी क्षेत्र की विशिष्ट सामग्रियों जैसे सी-बकथॉर्न, गोजी बेरीज, केसर और मिलेट्स का उपयोग कर तैयार किए गए हैं। ये उत्पाद न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि पोषण से भी भरपूर हैं। इन बेकरी उत्पादों को महान गणितज्ञ राधानाथ सिकदर की स्मृति को समर्पित किया गया है, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने में महत्वपूर्ण भूमिका…
