15
Nov
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ दुपहिया वाहन से किये गए निरीक्षण के उपरान्त समीक्षा बैठक की। शहर में ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने यातायात सुगमता तथा शहर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के दृष्टिगत समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विगत सोमवार को निरीक्षण के दौरान जनसुविधाओं के विस्तार के दृष्टिगत निरीक्षण करते हुए विभागों से विभिन्न सुधारीकरण बिन्दुओं पर प्रस्ताव मांगे थे, जिसके क्रम में आज समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने आईएसबीटी पर सड़क चौड़ीकरण एवं ड्रेनेज सिस्टम सुधारीकरण के लिए एक…
