18
Feb
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य सरकार द्वारा लागू यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) में लिव-इन-रिलेशन से जुड़े प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए इसे उत्तराखंड की संस्कृति और गरिमा के खिलाफ बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी यूसीसी के लिव-इन-रिलेशन प्रावधान का पुरजोर विरोध करेगी और इसके खिलाफ 20 फरवरी को विधानसभा का घेराव कर सरकार को चेताएगी। इसके साथ ही, कांग्रेस पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन के माध्यम से जनता की राय एकत्र करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर जनता की राय…
