19
Oct
उत्तराखंड, मसूरी। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में नगर पालिका परिसर मसूरी में,जनता दरबार लगाया गया,जिसमें जनमानस की समस्या सुनी गई तथा अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिकायतों में अतिक्रमण,आवारा पशुओं,बंदरों, पार्किंग,ओवर स्पीड वाहन संचालित करने, यातायात,वृद्धावस्था पैंशन,सड़क पर सीवर बहने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। शिविर में 53 विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनका एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे। वृद्धावस्था पेंशन की शिकायत पर उन्होंने शिविर लगाते हुए पेंशन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों…
