19
Nov
उत्तराखंड के वरिष्ठ लेखक नवीन जोशी को रविवार को मुजफ्फरपुर (बिहार) में 15वां अयोध्या प्रसाद खत्री स्मृति सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान उनके उपन्यास देवभूमि डेवलपर्स के लिए दिया गया। यह उपन्यास उत्तराखंड की भूमि पर नेताओं, ठेकेदारों और बिचौलियों के सहयोग से कॉर्पोरेट्स द्वारा कब्जा जमाने की कहानी को प्रस्तुत करता है। इसमें जन- आंदोलनों और उनके आंतरिक अंतर्विरोधों को भी प्रभावशाली ढंग से उजागर किया गया है। सम्मान के तौर पर उन्हें प्रशस्ति-पत्र, मोमेंटो और 21 हजार की राशि प्रदान की गयी. प्रशस्ति- पत्र का वाचन मनोज कुमार वर्मा ने किया। सम्मान मिलने के बाद नवीन…
