उत्तराखंड

कम्युनिटि एक्शन फॉर हेल्थ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

कम्युनिटि एक्शन फॉर हेल्थ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र चिन्यालीसौड़ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी0एस0 रावत की अध्यक्षता में कम्युनिटि एक्शन फॉर हेल्थ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सामु0स्वा0केंद्र चिन्यालीसौड़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विनोद कुकरेती, ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्यों के साथ बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, खण्ड विकास, जल संस्थान विभाग के प्रतिनिधियों, क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों एवं ब्लॉक चिन्यालीसौड़ की समस्त ए0एन0एम0, सी0एच0ओ0 व आशा कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी0एस0 रावत द्वारा बताया गया कि इस एक दिवसीय…
Read More
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल सर्वाधिक 23814 मत प्राप्त कर विजय रही

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल सर्वाधिक 23814 मत प्राप्त कर विजय रही

रुद्रप्रयाग : 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन 2024 की मतगणना प्रक्रिया दोपहर करीब 1ः30 बजे समाप्त हो गई। 13 राउंड में चली मतगणना प्रक्रिया के बाद भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को कुल 23814 मत प्राप्त हुए जिसमें ईवीएम के माध्यम से 23130 तथा 684 डाक मतपत्र प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को कुल 18192 मत प्राप्त हुए जिसमें ईवीएम से 18031 तथा 161 डाक मतपत्र से प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा अधिकृत प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 5622 मतों के अंतर से पराजित किया। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह चौहान 9311 मतों के…
Read More
यशस्वी-राहुल के आगे ऑस्ट्रलिया बेदम, भारत बड़ी लीड की और अग्रसर…

यशस्वी-राहुल के आगे ऑस्ट्रलिया बेदम, भारत बड़ी लीड की और अग्रसर…

भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। ये पूरा दिन भारत के नाम रहा। पहले भारतीय टीम के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में महज 104 रनों पर ढेर कर दिया और 46 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की जमकर खबर ली। दोनों के सामने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज बेदम नजर आए दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 172 रन बना लिए…
Read More
07 दिसम्बर को आयोजित होने वाले बूंखाल मेले की तैयारी को लेकर बैठक

07 दिसम्बर को आयोजित होने वाले बूंखाल मेले की तैयारी को लेकर बैठक

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वीसी के माध्यम से जिलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ 07 दिसम्बर को आयोजित होने वाले बूंखाल मेले की तैयारी बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेले स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिये हैं। शुक्रवार को आयोजित बैठक में मा. मंत्री ने लोनिवि व पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बूंखाल को जाने वाले मार्ग पर हुए गड्डों का भरान व मलबे को साफ करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि वाहनों को खड़े करने के लिए पार्किंग व्यवस्था हो इसका विशेष ध्यान…
Read More
शुरूआती चरण में 04 स्थानों पर खुलेंगे, आधुनिक आउटलेट

शुरूआती चरण में 04 स्थानों पर खुलेंगे, आधुनिक आउटलेट

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि जनपद में स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना पर कार्य चल रहा है। शुरूआती चरण में 04 स्थानों कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी में जल्द ही आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, खोंले जाएंगी जिसके लिए तैयारी की जा रही है। इन आउटलेट के खुलने से जहां जनमानस को जहां पौष्टिक भोजन एवं आर्गेनिक उत्पाद मिलेंगे, वहीं महिला स्वंय सहायता समूहों को रोजगार के…
Read More
मुख्यमंत्री ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए घरों में नलों के साथ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अगले एक महीने के अंदर ऐसे स्थान जहां पानी न पहुंच रहा हो, वहां पानी की व्यवस्था हेतु डी.पी.आर बनाकार योजना पर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने एक महीने के अंदर प्रदेश भर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगाए गए नलों के सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ऐसे सभी घरों को चन्हित किया जाए…
Read More
पहले दिन 17 विकेट गिरे, बुमराह के आगे कांपे कंगारू, मजबूत हुआ भारत…

पहले दिन 17 विकेट गिरे, बुमराह के आगे कांपे कंगारू, मजबूत हुआ भारत…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का रोमांच शुरू हो चुका है। पहले दिन के खेल समाप्ति पर भारत मजबूत स्थिति में दिख रहा है। खेल के पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पर्थ में सिर्फ 150 रन बनाकर सिमट गई। मेहमान टीम की बल्लेबाजी बहुत ही साधारण रही। हालांकि, जिस तरह से कंगारू टीम ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया उसका भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। नतीजा ये हुआ कि ऑस्ट्रेलियाई टीम दिन की समाप्ति तक 67 रन के स्कोर पर…
Read More
गर्व का पल: तटरक्षक के अपर महानिदेशक बने पौड़ी के आनंद प्रकाश बडोला…

गर्व का पल: तटरक्षक के अपर महानिदेशक बने पौड़ी के आनंद प्रकाश बडोला…

पौड़ी गढ़वाल के पठोल गांव के मूल निवासी आनंद प्रकाश बडोला तटरक्षक के अपर महानिदेशक बनाए गए हैं। उन्हें बीते वर्ष गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इससे पूर्व वर्ष 2021 में भी तटरक्षक मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में रक्षामंत्री की ओर से उन्हें मेधावी सेवा के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से नवाजा गया। आनंद प्रकाश बडोला ने विकास नगर देहरादून और एसजीआरआर कॉलेज देहरादून से पढ़ाई की है वे वर्ष 1990 में वह भारतीय तटरक्षक में शामिल हुए। नौचालन एवं निर्देशन विशेषज्ञ बडोला ने प्रतिष्ठित यूएस…
Read More
पर्थ टेस्ट मैच के लिए तैयार है भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं होगा आसान…

पर्थ टेस्ट मैच के लिए तैयार है भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं होगा आसान…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मुकाबला 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए मुश्किल की बात ये कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा पहला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे और शुभमन गिल का अंगूठा भी फ्रैक्चर है। ऐसे में टीम कप्तानी जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। भारतीय टीम में रोहित और शुभमन के नहीं होने पर विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल पर दारोमदार होगा। इस टीम में कई नए सितारे भी पहली बार ऑट्रेलिया में टेस्ट खेलते दिखाई…
Read More
उत्तराखंड को मिला हिमालयी और उत्तरपूर्वी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार…

उत्तराखंड को मिला हिमालयी और उत्तरपूर्वी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार…

नई दिल्ली। उत्तराखंड में मत्स्य पालन के क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयोगों के लिए राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर से, उत्तराखंड को हिमायली और उत्तर पूर्व के राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है। गुरुवार को विश्व मत्स्य पालन दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन, डेयरी, पंचायतीराज राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह द्वारा, उत्तराखंड के सचिव पशुपालन, मत्स्य विभाग डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम को यह पुरस्कार सौंपा गया। उत्तराखंड मत्स्य पालन विभाग ट्राउट फार्मिंग के लिए राज्य में 1400 से अधिक ट्राउट रेसवेज का निर्माण कर…
Read More