27
Oct
उत्तराखंड,देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में केदारनाथ उपचुनाव एवं निकाय चुनावों की रणनीति पर प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समन्वयक समिति के सदस्यों द्वारा केदारनाथ उपचुनाव एवं निकाय चुनावों को मद्येनजर रखते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ केदारनाथ उपचुनाव लडेगी। उपचुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों की डियूटी लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केदारनाथ उपचुनाव में स्थानीय मद्दों के साथ-साथ राज्य के मूलभूत समस्याओं को उठाकर जनता…
