31
Oct
देहरादून (जिला सूचना कार्यालय)। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार को केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं शिशु सदन पहूचकर वहां रह रहे मूक-बधिर संवासनियों,किशोरियों एवं बच्चों को मिठाई का वितरण कर दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान एक मूक-बधिर संवासनी ने उन्हें एक गीत गाकर सुनाया। जिलाधिकारी ने इस दौरान वहां का गहन निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने नारी निकेतन में रसोईघर,आवास,स्वास्थ्य केन्द्र एवं परिसर सहित शौचालय की सफाई व्यवस्था देखी तथा परिसर के रंगरोगन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किशोर सुधार गृह के निरीक्षण के दौरान किशोर सुधार गृह में कक्षा 05 से…
