16
Nov
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार अंतिम चरणों में पहुँच गया है। आज मुख्यमंत्री धामी भी चुनाव प्रचार के लिए रुद्रप्रयाग जनपद भ्रमण पर हैं। उन्होंने चन्द्रनगर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल जी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले 3 वर्षों से निरंतर केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है जिससे क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ का व्यवसाय हुआ है एवं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए द्वार खुले हैं। डबल इंजन सरकार द्वारा किए…
