11
Dec
बागेश्वर: जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े ने आज ग्राम खोली में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन किया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ कुमार आदित्य तिवारी को निर्देशित किया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक में अपेक्षित क्षमता के अनुरूप व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएं। साथ ही चिकित्सकों और अन्य आवश्यक मानव संसाधनों का आकलन समय से पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को हर हाल में फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए और कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार…
