उत्तराखंड

अगस्तमुनि खेल मैदान  में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 2000 से अधिक नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य लाभ…

अगस्तमुनि खेल मैदान में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 2000 से अधिक नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य लाभ…

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन के तत्वावधान में आई एच एल डी दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अगस्त्यमुनि खेल मैदान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में न केवल मरीजों की निःशुल्क परामर्श दिया गया, बल्कि विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें भी निःशुल्क संपन्न कराई गईं। इस दौरान फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी ने अपने हाथों से जरूरतमंद मरीजों को व्हीलचेयर और कम सुनने वाले मरीजों को श्रवण यंत्र प्रदान किए। फाउंडेशन द्वारा वितरित किए गए सभी उपकरण निःशुल्क थे, जिससे समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक मदद…
Read More
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं…

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। नवरात्र का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है। इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से नारियों के सम्मान की भी अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वेदों और पुराणों में चैत्र नवरात्रि को विशेष…
Read More
म्‍यांमार और थाइलैंड में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 1000 के पार, भारत ने भेजी मदद

म्‍यांमार और थाइलैंड में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 1000 के पार, भारत ने भेजी मदद

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में बेहद ही शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी। इसका असर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी देखने को मिला है। भूकंप का केंद्र म्यांमार में था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई। यह भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया, जिसका केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में था। अधिकारियों ने बताया कि बैंकॉक में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत भूकंप के झटकों से भरभराकर ढह गई। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत धूल के गुबार के बीच ढहती नजर आ रही है और वहां मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते…
Read More
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों का एक्शन, 16 नक्सली ढेर, 4 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों का एक्शन, 16 नक्सली ढेर, 4 जवान घायल

नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में मिली थी गुप्ता सूचना, सेना ने लिया एक्शन 16 नक्सली ढेर, 4 जवान घायल भारी मात्रा में घातक हथियार बरामद छत्तीसगढ़ के सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए हैं। सुकमा के जंगलों से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इस मुठभेड में 4 जवानों को भी मामूली चोटें आई हैं। सुकमा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के 4 जवान घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों के 4 में से 3 डीआरजी और 1 सीआरपीएफ का जवान शामिल है। घायल जवानों की…
Read More
कैंट विधानसभा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, 773 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

कैंट विधानसभा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, 773 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

देहरादून: उत्तराखंड सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने पर देहरादून की कैंट विधानसभा स्थित साधुराम इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सविता कपूर ने की। इस दौरान विधायक ने लाभार्थियों को चैेक वितरित किए तथा विभिन्न विभगों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। विधायक सविता कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर समाज में समानता स्थापित की है। उन्होंने बताया कि लखपति दीदी योजना जैसी पहलें महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने…
Read More
अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में नाबार्ड की समीक्षा बैठक ली

अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में नाबार्ड की समीक्षा बैठक ली

देहरादून: अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सभी विभागों को नाबार्ड में अवशेष धनराशि हेतु प्रतिपूर्ति के बिलों को समयबद्धता से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य हेतु भारत सरकार द्वारा आरआईडीएफ के मानक आवंटन हेतु कुल 650 करोड़ की धनराशि निर्धारित की गई है। इसके साथ ही एसीएसी आनन्द बर्द्धन ने वर्ष 2025-26 के लिए संचालित प्रोजेक्ट, संवितरण, ऋण लक्ष्यों की प्रगति की कार्ययोजना पर प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वीकृत प्रस्तावों के सापेक्ष विभागों द्वारा डिस्बर्समेंट की प्रगति पर शीघ््राता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने सभी…
Read More
मुख्य सचिव ने व्यय वित्त समिति में विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया…

मुख्य सचिव ने व्यय वित्त समिति में विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया…

देहरादून: मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति में 20793 लाख रू0 लागत के राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के कॉलेज परिसर के निर्माण कार्यों के पुनरीक्षित आगणन, 66750 लाख रू0 के केन्द्र पोषित योजनान्तर्गत ऊधमसिंह नगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर के निर्माण कार्य, तहसील चौक देहरादून में 13441.86 लाख रू0 के मल्टीलेवल कार पार्किंग, नगर निगम की भूमि ऋषिकेश में 12560.70 लाख रू0 की मल्टीलेवल कार पार्किंग, कार्गी चौक में 12150.38 लाख रू0 के प्रस्तावित आढ़त बाजार, 1215.36 लाख रू0 के गढ़ी कैन्ट कैण्ट बोर्ड देहरादून में कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्यों तथा 1201.01…
Read More
विश्व प्रसिद्ध उपन्यासकार मैक्सिम गोर्की की जयंती पर विशेष – अनंत आकाश

विश्व प्रसिद्ध उपन्यासकार मैक्सिम गोर्की की जयंती पर विशेष – अनंत आकाश

  आज ही के दिन, 1868 में, रूस की वोल्गा नदी के किनारे एक गरीब बस्ती में जन्मे मैक्सिम गोर्की का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उनके पिता बढ़ई का काम करते थे, लेकिन मात्र सात वर्ष की आयु में वे अनाथ हो गए। कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े गोर्की ने बाल्यकाल में नमक फैक्ट्री में काम किया, सड़कों पर पत्थर और मिट्टी का कार्य किया, और चपरासी का भी काम किया। जीवन के इन्हीं अनुभवों ने उन्हें महान साहित्यकार बनाया और उनके प्रसिद्ध उपन्यास माँ के लेखन की प्रेरणा दी। मैक्सिम गोर्की को माँ उपन्यास से विशेष ख्याति मिली। कामरेड…
Read More
‘‘धारा मेरा, नौला मेरा, गांव मेरा, प्रयास मेरा’’ पर आधारित भागीरथ मोबाइल एप का शुभारंभ

‘‘धारा मेरा, नौला मेरा, गांव मेरा, प्रयास मेरा’’ पर आधारित भागीरथ मोबाइल एप का शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण अभियान 2025 की थीम ‘‘धारा मेरा, नौला मेरा, गांव मेरा, प्रयास मेरा’’ पर आधारित भागीरथ मोबाइल एप का शुभारंभ और ब्रोशर का विमोचन किया। इस एप के माध्यम से लोग अपने क्षेत्र के क्रिटिकल और संकटग्रस्त जल स्रोतों की जानकारी साझा कर सकेंगे। एप के माध्यम से चिन्हित स्रोतों का सरकार द्वारा पुनर्जीवीकरण की दिशा में कार्य किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जल…
Read More
मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय पुगराऊँ महोत्सव का वर्चुअली शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय पुगराऊँ महोत्सव का वर्चुअली शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय से पुंगराऊँघाटी महोत्सव समिति पाँखु, पिथौरागढ़ द्वारा आयोजित आदिशक्ति मां कोकिला कोटगाडी भगवती के पावन आशीर्वाद से पहले तीन दिवसीय पुगराऊँ महोत्सव का वर्चुअली शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, खेल-कूद, शैक्षिक विकास और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। इस ऐतिहासिक पहल से हमारी सांस्कृतिक जडों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम होते हैं बल्कि ये हमारी परंपराओं को जीवत रखते हैं, तथा युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं, साथ इससे स्थानीय…
Read More