उत्तराखंड

खोली गईं हैं आईएसबीटी के नीचे की 3 पार्किंग तथा आईएसबीटी गेट नम्बर 02

खोली गईं हैं आईएसबीटी के नीचे की 3 पार्किंग तथा आईएसबीटी गेट नम्बर 02

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं, जिसके लिए शहर में पार्किंग एवं यातायात प्रबन्धन हेतु निरंतर प्रयार किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने शहर में टू-व्हीलर द्वारा भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं में सुधार करने तथा शहर की यातायात व्यवस्था प्रबन्धन में दिखी कमी को निरंतर ठीक किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि मा0 न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा समिति को सुधार हेतु असीम शक्तियां प्रदान की गई हैं, तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 में वर्णित शक्तियों…
Read More
दूरस्थ गांव बांसी भरदार में आयोजित किया गया सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम

दूरस्थ गांव बांसी भरदार में आयोजित किया गया सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम

रुद्रप्रयाग: जनपद के विकासखंड जखोली के दूरस्थ गांव बांसी भरदार में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। शिविर में 12 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 02 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सुशासन सप्ताह के तहत विकासखंडों के विभिन्न गांवों में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करें। साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित…
Read More
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद परिवहन निगम अलर्ट मोड पर…

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद परिवहन निगम अलर्ट मोड पर…

उत्तराखंड। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में ग्रैप-4 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) पॉलिसी लागू होने के कारण, उत्तराखंड के वाहनों के प्रवेश में आ रही दिक्कतों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम को इस रूट पर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं ।इसके बाद परिवहन निगम, बसों का फेरा बढ़ाने के साथ ही नई खरीदी गई बसों का संचालन करते हुए यात्रियों को हर तरह की सेवाएं देने का प्रयास कर रहा है। अपर सचिव परिवहन,नरेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बीएस-3 एवं बीएस-4 बसों के नई दिल्ली में…
Read More
मसूरी में मनाया गया अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का 46वां स्थापना दिवस समारोह

मसूरी में मनाया गया अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का 46वां स्थापना दिवस समारोह

  उत्तराखंड,मसूरी। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज संगठन का 46वां स्थापना दिवस समारोह  मसूरी के होटल आनंद प्लाजा सभागार में कार्यकर्ता सम्मान समारोह 2024 के रूप में बड़े धूमधाम और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने उपस्थित आम जनमानस तथा युव जन साथियों को संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता युव जन समाज संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान ने की। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष भरत लाल एवं शहर महामंत्री राम पाल भारती ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश…
Read More
उत्तराखंड में शुरू होने वाली है 6500+ आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता और सहायिका के लिए होंगे आवेदन

उत्तराखंड में शुरू होने वाली है 6500+ आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता और सहायिका के लिए होंगे आवेदन

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड सरकार जल्द ही महिला सश्क्तिकरण एंव बाल विकास विभाग में 6500 से अधिक आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती निकालने वाली है। इस भर्ती में आंगनबाड़ी सहायिका के पद अधिक होंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 374 पद और सहायिका के 6185 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार लंबे समये से आंगवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अब और ज्यादा प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। उत्तराखंड के महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग की ओर यह भर्ती निकाली जाएगी। विभागीय मंत्री…
Read More
योग संग राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी राज्य के लिए दोहरी खुशी….

योग संग राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी राज्य के लिए दोहरी खुशी….

देहरादून। ओलंपिक में योग को शामिल करने की मुहिम अब उत्तराखंड से परवान चढे़गी। 38 वे राष्ट्रीय खेलों में योग को शामिल करने के दूरगामी परिणाम तय माने जा रहे हैं। उत्तराखंड के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है कि पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी अलावा एक खेल के रूप में योग का भी राष्ट्रीय खेलों में पदार्पण उत्तराखंड की  धरती पर होने जा रहा है। योग को ओलंपिक खेलों में शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार ने एक अभियान छेड़ा हुआ है। कई मंचों पर भारत अपनी इस मांग को प्रभावशाली ढंग से उठा चुका है। केंद्र…
Read More
देहरादून: जिला चिकित्सालय में अब रक्त के लिए नहीं,भटकेंगे, मरीज व तीमारदार…

देहरादून: जिला चिकित्सालय में अब रक्त के लिए नहीं,भटकेंगे, मरीज व तीमारदार…

देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को जनमानस के लिए सुगम बनाना जिलाधिकारी सविन बंसल की सर्वोच्च प्राथिमिकता में से एक है, इसके लिए जिलाधिकारी निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान बल्ड बैंक न होने तथा स्वीकृत बल्ड बैंक का कार्य वर्षों से लम्बित होनेे की जानकारी दी गई, जिस पर जिलाधिकारी बल्ड बैंक के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने हेतु निरंतर कार्यवाही की गई। सबसे पहले कार्यदायी संस्था का चयन करते हुए शासन को डीपीआर प्रेषित की गई। शासन से ब्लड बैंक भवन निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई, जल्द ही इसी माह…
Read More
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा चम्बा रविंद्र सिंह खाती अध्यक्ष, मंगत नेगी मंत्री पद पर निर्वाचित

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा चम्बा रविंद्र सिंह खाती अध्यक्ष, मंगत नेगी मंत्री पद पर निर्वाचित

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा चम्बा के त्रैवार्षिक अधिवेशन में रविंद्र सिंह खाती अध्यक्ष पद व मंगत नेगी मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। विकास खंड चम्बा के त्रैवार्षिक अधिवेशन चुनाव अधिकारी राकेश बागडी कुशाल सिंह विष्ट की देखरेख तथा चुनाव पर्यवेक्षक विनोद बागडी के निर्देश मे समपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर रविंद्र खाती व विजेंद्र पंवार ने नामांकन दाखिल किया जिसमे कुल 223 मत मे रविंद्र खाती ने 145 मत हासिल कर जीत दर्ज की, मंत्री पद पर मंगत नेगी को 130 मत व श्रीमती संगीता चमोली को 92 मत प्राप्त हुए, मंगत नेगी विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद…
Read More
लोक संस्कृति एवं गढ़ भोज की महक..

लोक संस्कृति एवं गढ़ भोज की महक..

उत्तरकाशी: दो दिवसीय नामिका निरीक्षण के समापन के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारी, नौगांव- उत्तरकाशी लोक संस्कृति की झलक एवं गढ़ भोज से महक उठा। अनामिका निरीक्षण प्रभारी चतर सिंह चौहान ने शैक्षिक गतिविधियों के साथ लोक परम्परा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की। उनके साथ आए श्याम लाल प्रेमी, अरविंद नौटियाल आदि ने अपने विचार एवं सुझाव दिए। समापन कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान से हुई। अन्य कार्यक्रमों के साथ स्थानीय लोक विरासत पर कार्यक्रम एवं पारंपरिक गढ़ भोज मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। प्रवक्ता रमेश लाल के मुख्य स्वर एवं…
Read More
शहर मेयर पद के लिए कांग्रेस से नवीन जोशी ने ठोका दावा,महानगर अध्यक्ष के माध्यम से समर्थकों संग किया आवेदन

शहर मेयर पद के लिए कांग्रेस से नवीन जोशी ने ठोका दावा,महानगर अध्यक्ष के माध्यम से समर्थकों संग किया आवेदन

  देहरादून।  प्रदेश कांग्रेस महामंत्री  नवीन जोशी ने देहरादून मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। इस अवसर पर उन्होंने अपने साथियों के साथ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी को अपना आवेदन सौंपा। इस अवसर पर जोशी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पार्षद उपस्थित रहे, जिन्होंने उनकी दावेदारी का पूर्ण समर्थन किया। जोशी ने कहा पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित हैं। वे उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री रह चुके हैं, चार बार प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री का दायित्व निभा चुके हैं, और वर्तमान में उत्तराखंड वॉर रूम के चेयरमैन के रूप…
Read More