24
Dec
बागेश्वर: आगामी नागर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने नामित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के बाद नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसलिए नामित सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों एवं जिम्मेदारियों को तत्परता के…
