14
Dec
देहरादून। राठ जनविकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष मेहरबान सिंह गुसाईं की अध्यक्षता में शताब्दी एन्क्लेव, जोगीवाला में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाले समिति के रजत जयंती समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करना रहा। बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों एवं आमंत्रित सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श करते हुए यह निर्णय लिया कि समिति का रजत जयंती समारोह दून मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में भव्य एवं गरिमामय रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न दायित्वों का स्पष्ट रूप से निर्धारण किया गया। समारोह के सुचारु…
