उत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में घर-घर जनसम्पर्क किया

भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में घर-घर जनसम्पर्क किया

नगर पंचायत गजा मे भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भाजपा के अध्यक्ष व सभासदों के लिए पक्ष मे वोट करने की अपील करते हुए जन समर्थन मांगा, भाजपा के जिला मंत्री गजेंद्र खाती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत गजा के वार्ड नम्बर 1 व वार्ड नम्बर 2 मे घर घर जाकर लोगों से जन सम्पर्क किया। जिला मंत्री गजेंद्र खाती व युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह चौहान, वार्ड नम्बर एक सभासद प्रत्याशी हुकम सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान, धर्मेन्द्र सिंह खाती, दिव्याशुं उनियाल ने भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती…
Read More
वनाग्नि नियंत्रण के लिए स्थानीय जनसमुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के निर्देश…

वनाग्नि नियंत्रण के लिए स्थानीय जनसमुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के निर्देश…

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले में वनाग्नि नियंत्रण के लिए समुचित तैयारियां किए जाने के साथ ही स्थानीय जनसमुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि नियंत्रण हेतु सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान व संसाधनों के समुचित उपयोग एवं बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय का सुनिश्चित करने के लिए जिले में एकीकृत नियंत्रण कक्ष संचालित किया जाएगा। वनाग्नि की घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण की रणनीति तय करने के लिए जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि वनाग्नि के प्रति संवेदनशील स्थानों…
Read More
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल…

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल…

भारतीय टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो सीरीज खेलनी है। पहली टी20 इंटरनेशनल सीरीज है, जिसमें 5 मैच हैं, जबकि वनडे सीरीज में कुल 3 मैच निर्धारित किए गए हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम बदले हुए कलेवर में दिख सकती है। सीरीज का आगाज 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डंस में होगा, भारत और इंग्लैंड के बीच जहां पहला टी20 मैच खेला जाएगा। इसके बाद 25 जनवरी को चेन्नई, 28 जनवरी को राजकोट, 31 जनवरी को पुणे और 2 फरवरी को मुंबई में क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे…
Read More
नैनीताल में गरजा धामी सरकार का बुलडोजर, तोड़ी गईं 12 दुकानें…

नैनीताल में गरजा धामी सरकार का बुलडोजर, तोड़ी गईं 12 दुकानें…

सड़क चौड़ीकरण को लेकर सोमवार को प्रशासन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग की टीम काठगोदाम पहुंच गई। नोटिस के बावजूद जगह खाली न करने पर रेलवे स्टेशन के ठीक सामने जनरल स्टोर, रेस्टोरेंट समेत 12 दुकानों को तोड़ा गया। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, कुछ जगह और कार्रवाई की जाएगी। चौराहे और तिराहे चौड़ीकरण के तहत नरीमन तिराहे से कालटैक्स तक काम होना है। ऊपरी हिस्से में सरकारी व निजी भवनों को तोड़ने के बाद सड़क को चौड़ा कर दिया गया। लेकिन काठगोदाम रेलवे स्टेशन का हिस्सा बचा था। सड़क के मध्य से दोनों तरफ 12-12 मीटर तक नपाई करने…
Read More
हम साथ रहेंगे,मिलकर लड़ेंगे। नगर निगम के 27 वार्डों पर संयुक्त चुनाव लड़ने का फैसला

हम साथ रहेंगे,मिलकर लड़ेंगे। नगर निगम के 27 वार्डों पर संयुक्त चुनाव लड़ने का फैसला

  देहरादून।"हम साथ रहेंगे, मिलकर लड़ेंगे" के नारे के साथ आज नगर निगम देहरादून के 27 वार्डों में संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। यह फैसला सीपीआईएम कार्यालय में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में सीपीआईएम, आयूपी, उत्तराखंड क्रांतिदल (यूकेडी), आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी, उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद, और अंबेडकर युवक संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में तय हुआ कि नगर निगम के 27 वार्डों में एकजुट होकर चुनाव लड़ा जाएगा। चुनाव प्रचार का मुख्य मुद्दा नगर निगम का सर्वांगीण विकास, आपसी सौहार्द, और भाईचारा रहेगा। प्रमुख वार्ड और उनके…
Read More
स्टेट बैंक क्लर्क आवेदन की लास्ट डेट, 13000+पदों के लिए फटाफट करें अप्लाई…

स्टेट बैंक क्लर्क आवेदन की लास्ट डेट, 13000+पदों के लिए फटाफट करें अप्लाई…

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में जो अभ्यर्थी नौकरी करने का सपना देख रहे देख रहे हैं, अगर उन्होंने अभी तक स्टेट बैंक क्लर्क भर्ती 2024 में अप्लाई नहीं किया है, तो उनके हाथ से एक बड़ा मौका निकला जा रहा है। जी हां, एसबीआई में जूनियर एसोसिएट यानी क्लर्क भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख आ गई है। 7 जनवरी तक ही आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया चालू है। रजिस्ट्रेशन आईबीपीएस द्वारा किए जा रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर तुरंत अप्लाई कर दें। स्टेट बैंक में क्लर्क बनने के लिए उम्मीदवारों का किसी…
Read More
शतप्रतिशत जीत के लक्ष्य के साथ निकाय चुनावों में जीत का शतक लगाने जा रही है भाजपा: जोशी

शतप्रतिशत जीत के लक्ष्य के साथ निकाय चुनावों में जीत का शतक लगाने जा रही है भाजपा: जोशी

भाजपा, शतप्रतिशत जीत के लक्ष्य के साथ निकाय चुनावों में जीत का शतक लगाने जा रही है। जिसकी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी, सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को पत्रकार वार्ता श्रृंखला के माध्यम से जन जन तक पहुंचाएगी। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने इसकी शुरुआत करते हुए मीडिया से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि 102 में से जिन 100 निकायों में चुनाव हो रहे हैं वहां भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर उतर रही है। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम चरण पर तेजी से काम चल रहा है।…
Read More
दुनियाभर से बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों द्वारा राज्य में गांवों को गोद में दिखाया जा रहा अभूतपूर्व उत्साह

दुनियाभर से बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों द्वारा राज्य में गांवों को गोद में दिखाया जा रहा अभूतपूर्व उत्साह

देश और दुनियाभर से बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों द्वारा राज्य में गांवों को गोद लेने में व्यक्त किए जा रहे अभूतपूर्व उत्साह को देखते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को इस सम्बन्ध में प्रवासियों से सम्पर्क, समन्यव तथा योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लाने हेतु हर जिले में एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को स्पष्ट किया है कि प्रवासियों द्वारा गोद लिए जा रहे गांवों में विकास हेतु जिस भी क्षेत्र कार्य करने की इच्छा व्यक्त की जा रही हैं उसमें किसी भी…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) से उत्तराखंड के ग्रामीणों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्य अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को समय से पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित अवशेष धनराशि जल्द उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने गंगा और उनकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर स्थित जल विद्युत परियोजनाओं की…
Read More